{"_id":"5b8ed3ee867a5548542ea314","slug":"141536087022-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 अगस्त को लाडवा पर हुए नीरज वर्मा हत्या प्रकरण का खुलासा-एसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27 अगस्त को लाडवा पर हुए नीरज वर्मा हत्या प्रकरण का खुलासा-एसपी
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
28 जुलाई को हुई पूर्व सरपंच के पुत्र पर हमला कर छह लाख की लूट मामले में पांच गिरफ्तार
-27 अगस्त को लाडवा पर हुए नीरज वर्मा हत्या प्रकरण का खुलासा - एसपी
-
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सीआईए पुलिस ने 28 जुलाई को गांव झडौला के पूर्व सरपंच के पुत्र तरुण सैनी पर हमला कर छह लाख लूटने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 27 अगस्त को लाडवा में ज्वेलर नीरज वर्मा की हत्या व लूट के भी जल्द खुलासे का एसपी ने दावा किया है।
एसपी ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस की टीम ने छीना झपटी, लूट और हत्या के मामलों में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थाना बाबैन के तहत पूर्व सरपंच के बेटे से 6 लाख की लूट की वारदात कबूली है। आरोपी शाहरुख खान वासी शाहाबाद रोड बाबैन, हरदीप वासी गांव बैरथवला, गौरव चहल वासी गांव बैरथवला, हरजीत सिंह वासी नजदीक पीएनबी बाबैन, पप्पन सिंह उर्फ हैप्पी वासी धोबी मोहल्ला बाबैन है।
नीरज वर्मा हत्याकांड का खुलासा नहीं
बता दें कि 27 अगस्त को पिपली स्थित घर से मथाना बस अड्डे के निकट अपनी ज्वेलरी शाप पर जा रहे नीरज वर्मा को दिन दिहाड़े लुटेरों ने लाडवा रोड पर गोली मारकर आभूषण और नगदी लूट ली थी। इस घटना में गोली लगने से लहूलुहान हुए नीरज वर्मा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस घटना को नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन लुटेरों का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि एसपी सुरेंद्रपाल सिंह ने दावा किया है कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को दो लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
लाडवा रोड पर हुई लूट से जुड़े हैं तार,जांच जारी
पता चला है कि बाबैन लूट प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के तार 27 अगस्त 2018 को लाडवा रोड पर हुई लूट से भी जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। पांचों आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान अन्य मामले भी सुलझने की संभावना है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है।