फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   थम नहीं रही जाट धर्मशाला - सभा की चौधर का विवाद

थम नहीं रही जाट धर्मशाला - सभा की चौधर का विवाद

Tue, 24 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
थम नहीं रही जाट धर्मशाला - सभा की चौधर का विवाद
थम नहीं रही जाट धर्मशाला - सभा की चौधर का विवाद
विज्ञापन

फोटो 16 से 18
दोनों गुट अपनी-अपनी मांग व एक दूसरे के विरोध में प्रशासन के पास पहुंचे
- कर्मवीर गुट ने अपनी कार्यकारिणी को मान्यता देने और विरोधी गुट की कार्यकारिणी भंग करने की मांग की
- अंग्रेज सिंह गुट ने कर्मवीर गुट को धर्मशाला से बाहर निकालने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। चार दिन से जाट धर्मशाला-सभा की चौधर के लिए छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। कर्मवीर घराड़सी व अंग्रेज सिंह गुट सोमवार को प्रशासन के पास पहुंचे। कर्मवीर गुट ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी को मान्यता देने व अंग्रेज गुट की कार्यकारिणी भंग करने की मांग की तो समाधान न होने पर पांच अगस्त को प्रदेश की सभी खापों की विशाल बैठक बुलाने का भी ऐलान किया। उनकी ओर से जाट धर्मशाला में भूख हड़ताल भी जारी रखी। वहीं, अग्रेज सिंह गुट ने डीएसपी से मिलकर भूख हड़ताल कर रहे कर्मवीर गुट को धर्मशाला से बाहर निकालने व मामला दर्ज करने के उपरांत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रशासन भी कुछ हरकत में दिखाई दिया और पुलिस ने जिला फर्म एंड रजिस्ट्रार सोसायटी से जाट धर्मशाला से संबंधित कार्यकारिणी का रिकॉर्ड लिया और मामले की जांच शुरू की।

नई कार्यकारिणी को दी जाए मान्यता, अंग्रेज सिंह की कार्यकारिणी गैर कानूनी : कर्मवीर
नवगठित कार्यकारिणी के प्रधान कर्मवीर घराड़सी के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी, सदस्य व अन्य लोगों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। इसमें दावा किया कि उनकी कार्यकारिणी नियमानुसार चुनी गई है। उनकी कार्यकारिणी को मान्यता दी जाए। अंग्रेज सिंह की कार्यकारिणी गैरकानूनी है और प्रशासन को भी गुमराह किया गया है। उस कार्यकारिणी को भंग कर कानूनी कार्रवाई की जाए। राजकुमार ढुल ने अप्रैल में अंग्रेज सिंह के खिलाफ रिकॉर्ड चोरी व खुर्द बुर्द करने की शिकायत की थी, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाए कि अंग्रेज सिंह गुट की ओर से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


पांच अगस्त को जाट धर्मशाला में होगी प्रदेश की सभी खापों की महापंचायत : शमशेर
कर्मवीर गुट से शमशेर ढुल ने बताया कि प्रशासन ने जल्द ही उक्त मामले का हल नहीं निकाला तो पांच अगस्त को प्रदेश की सभी खापों की महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसके लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यह निर्णय कर्मवीर घराड़सी की अध्यक्षता में सोमवार को जाट धर्मशाला में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे भूख हड़ताल व धरने में शामिल
ईश्वर सिंह लोहान, गजे सिंह मोर, स्वामी रघुवीर मलिक, टेका बनवाला, मेवा सिंह, भरत सिंह, रामदिया, बीरबल, ओमप्रकाश श्योराण, दलीप सिंह, नरसी राम, ऋषिपाल, भीम सिंह, नरेंद्र सिंह, कर्मसिंह, राजेंद्र मलिक, सतबीर, वेदपाल, बलबीर, रत्ना, छज्जू राम, मियां सिंह, जगपाल व गजे सिंह।

विरोधी गुट को धर्मशाला से बाहर निकाला जाए
अंग्रेज सिंह गुट भी डीएसपी गुरमेल सिंह से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी गुट समाज व प्रशासन को गुमराह कर रहा है। भूख हड़ताल का नाटक करते हुए धर्मशाला का माहौल खराब किया जा रहा है। उन्हें धर्मशाला से बाहर निकाला जाए। उन्होंने आरोप लगाए कि विरोधी गुट ने नियमों व कानून के खिलाफ धर्मशाला में बैठक की और अपने स्तर पर कार्यकारिणी बनाई जबकि समाज व प्रशासनिक तौर पर पहले से ही कार्यकारिणी पंजीकृत है, जिसमें वह प्रधान है। प्रशासन ने उस समय भी पूरी छानबीन के बाद स्टेट रजिस्ट्रार को मामला भेजा और वहां से भी फैसला राजकुमार ढुल गुट के विरोध व हमारे पक्ष में आया था। इसके बाद कार्यकारिणी धर्मशाला व समाज के हित में कार्य कर रही है। जिला रजिस्ट्रार ने भी पुलिस को रिकॉर्ड सौंपा है, जिसमें स्पष्ट कर दिया गया है कि अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी पंजीकृत है। उधर डीएसपी ने रिकॉर्ड मिलते ही धर्मशाला खाली कराए जाने का अश्वासन दिया है।


रिकॉर्ड में अंग्रेज सिंह प्रधान : जांच अधिकारी
पुलिस में दर्ज मामले के जांच अधिकारी शेर सिंह का कहना है कि सोमवार को जिला रजिस्ट्रार से रिकॉर्ड लिया गया है, जिसमें बताया गया है कि प्रधान अंग्रेज सिंह हैं और उनकी कार्यकारिणी ही वर्तमान में कार्यरत है। इसे स्टेट रजिस्ट्रार से मान्यता मिली हुई है जबकि दूसरे गुट ने स्टेट कमिश्नर के पास याचिका लगाई है, जो अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed