फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   वार्ड आठ की एक ही गली से पांच दिनों में में चोरों ने उडाए डेढ लाख के गहने व नकदी

वार्ड आठ की एक ही गली से पांच दिनों में में चोरों ने उडाए डेढ लाख के गहने व नकदी

Sun, 17 Feb 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
वार्ड आठ की एक ही गली से पांच दिनों में में चोरों  ने उडाए डेढ लाख के गहने व नकदी
लाडवा । घर के सभी लोग बरात में शामिल होने गए। इतनी जानकारी पर चोरों ने बड़ा हनुमान मंदिर के पास एक घर को निशाना बनाते हुए सवा लाख के जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन घर पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। इसी गली में सात दिन पूर्व चोरों ने कृ ष्ण गोपाल के मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अभी उस घटना का भी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लाडवा के वार्ड आठ के बड़ा हनुमान मंदिर के पास चोरों ने रणबीर सिंह के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने यहां से करीब 17 हजार रुपये नकदी व सवा लाख रुपये के सोने के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित गृहस्वामी रणबीर सिंह ने बताया कि वह लड़के आशीष के दोस्त की शादी में रादौर गए थे और वहां से रात पौने बारह बजे घर वापिस आये। घर पहुंचने पर मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर नीचे के दो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे जबकि ऊपर की मंजिल के कमरे का भी ताला टूटा था । अलमारियां का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर अलमारियों में रखी सोने की चेन, दो अंगूठियां, चार बालियां, चांदी की पाजेब, सिक्के और 17 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रविवार 10 फरवरी की रात को भी इसी गली में चोरों ने कृष्ण गोपाल के घर पर उस समय लाखों रुपये की चोरी की थी जब पूरा परिवार अपने बेटे की बारात लेकर एक होटल में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed