फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गीता पाठ सप्ताह में भाग लेने आई महिला यात्री की करेंट लगने से मौत

गीता पाठ सप्ताह में भाग लेने आई महिला यात्री की करेंट लगने से मौत

Sun, 01 Apr 2018 12:27 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
गीता पाठ सप्ताह में भाग लेने आई महिला यात्री की करेंट लगने से मौत
गीता पाठ सप्ताह में भाग लेने आई महिला यात्री की करंट लगने से मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हैदराबाद से गीता पाठ सप्ताह में शामिल होने कुरुक्षेत्र आई महिला तीर्थ यात्री की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के ठीक सामने गीताभवन की छत पर शनिवार रात आठ बजे हुआ। बताया गया है कि जिला नलकंदा के बोफार्म निवासी 57 वर्षीया नरसमा रेड्डी पत्नी स्व. कृष्णा रेड्डी गीता भवन परिसर की छत पर साड़ी सुखाने गई थीं। इसी दौरान भवन के निकट से गुजर रहे बिजली निगम के 11 हजार वोल्ट के तारों से उनकी गीली साड़ी टच हो गई। करंट के तेज झटके से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गीता भवन के प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि यह महिला हैदराबाद से कुरुक्षेत्र आए 100 से अधिक तीर्थ यात्रियों के जत्थे के साथ यहां 26 मार्च से ठहरी हुई थीं। यह महिला कमरा नंबरञ34 में ठहरी थी। आज ब्रह्मसरोवर पर स्नान के बाद सामने गीता भवन पर साड़ी सुखाने आई थीं। वहां करेंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला का एक पुत्र दुबई में प्रोफेसर है, जबकि दो पुत्र हैदराबाद में ही निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। केयू थाना पुलिस एएसआई और जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

तेज धमाका सुनाई दिया
महाराजा रीवा द्वारा बनवाये गए गीता भवन मंदिर के पुजारी पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे के समय जोरदार धमाका सुनाई दिया। इस पर वह और अन्य लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहां का नजारा देखकर सभी ने शोर मचा दिया। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सएलपी केबल की कई बार कर चुके हैं मांग : जयनारायण
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य और गीता भवन के व्यवस्थापक जयनारायण शर्मा एडवोकेट ने कहा कि वह पहले भी कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से तीर्थ स्थल पर स्थित मंदिर, धर्मशालाओं और आश्रमों के पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के खुले तारों को हटाने और उसके स्थानों पर एक्सएलपी केबल लगाने की मांग कर चुके हैं। आज तक बिजली निगम ने इसकी व्यवस्था नहीं की।

एक्सईएन की प्रतिक्रिया
बिजली निगम के एक्सईएन मुकेश चौहान ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की केबल पहले डाली गई होगी। उसके बाद ब्रह्मसरोवर पर कई लोगों ने भवनों पर तो राशि खर्च की, लेकिन अपने-अपने भवन के आगे एक्सएलपी केबल लगवाने के लिए पैसा जमा कराने की जहमत नहीं उठाई। यदि संस्थाएं निगम के पास एक्सएलपी केबल के लिए पैसा जमा कराती हैं तो इसका एस्टीमेट तैयार कराकर जल्द एक्सएलपी केबल लगवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed