{"_id":"59fe08b94f1c1bf3538bb293","slug":"131509820601-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली डीएमसी प्रकरण में दो और काबू, अब तक चार की हो चुकी है गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली डीएमसी प्रकरण में दो और काबू, अब तक चार की हो चुकी है गिरफ्तारी
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-7
नकली डीएमसी प्रकरण में दो और काबू, अब तक चार की हो चुकी है गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला पुलिस की अपराध शाखा की टीम नकली डीएमसी प्रकरण में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में केयू के एक निलंबित कर्मचारी सहित कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि जिला अपराध शाखा की टीम ने शुक्रवार को नकली डीएमसी बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। आजाद नगर स्थित एक घर से दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ मौके से मोहरें फर्जी और असली डीएमसी, लैपटॉप और अन्य सामग्री, कागजात बरामद किए थे।
आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। बहरहाल फर्जी डीएमसी प्रकरण में धरे गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। अपराध शाखा की टीम ने इस गिरोह के जिन दो अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया है, उनकी पहचान सुरजीत सिंह उर्फ जीता वासी अंटेडी थाना बाबैन जिला कुरुक्षेत्र और राहुल वासी शांति नगर थानेसर जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को अदालत मे पेश किया गया। वहां से इनको न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। निरीक्षक ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जल्द ही इनके और साथी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे है।
बताया गया है कि यह गिरोह अपने जाल में फंसा कर लोगों से पैसे एेंठने का धंधा कर रहा था। गिरफ्त में आए गिरोह के सदस्यों में से एक कर्मचारी यूनियन के नेता का नजदीकी भी बताया गया है। पता चला है कि यह कर्मचारी नेता ने इस गिरोह के एक सदस्य को बचाने के लिए बहुत प्रयास किए। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली। अपराध शाखा की टीम अब उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जो इस गिरोह के साथ जुड़ कर लोगों को ठग रहं थे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गिरफ्तार हुए दो लोगों में से एक केयू का निलंबित कर्मचारी है। उसके खिलाफ ऐसे कई मामलों में जांच चल रही है।