फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गांव मुर्तजापुर नहर से पटियाला वासी युवक का शव बरामद

गांव मुर्तजापुर नहर से पटियाला वासी युवक का शव बरामद

Tue, 24 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
गांव मुर्तजापुर नहर से पटियाला वासी युवक का शव बरामद

विज्ञापन
फोटो 19
मुर्तजापुर नहर से पटियाला वासी युवक का शव बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । गांव मुर्तजापुर नहर में रविवार देर रात को एक युवक का शव तैरता हुआ मिला, जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल ही गोताखोर प्रगट सिंह को भी बुलाया और नहर से शव निकलवाया। शव की पहचान करीब 35 वर्षीय सर्वजीत निवासी नारायणगढ़ झुग्गियां (पटियाला) के रुप में हुई। एसएचओ जय नारायण शर्मा ने बताया कि रविवार देर पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मुर्तजापुर में एक व्यक्ति का शव नहर में तैर रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाकर इसकी शिनाख्त करवाई। उन्होंने बताया कि थाना कन्नौर (पटियाला) में सर्वजीत की गुमशुदगी की रपट दर्ज है और सर्वजीत पिछले 15 दिनों से घर से लापता था। सर्वजीत के भाई गुरमीत सिंह के अनुसार सर्वजीत मानसिक रोगी था। पुलिस ने मृतक के भाई गुरमीत सिंह की शिकायत पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed