फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पत्नी के प्रेमी के धमकाने पर पति ने खाया जहर, दो सप्ताह तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद मौत

पत्नी के प्रेमी के धमकाने पर पति ने खाया जहर, दो सप्ताह तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद मौत

Thu, 17 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के प्रेमी के धमकाने पर पति ने खाया जहर,  दो सप्ताह तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद मौत

विज्ञापन
लाडवा । कस्बा के एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी के धमकाने पर जहर खा लेने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहर खाने से युवक की हालत बेहद खराब हो गई और दो सप्ताह तक अस्पताल में इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। वार्ड 14 का निवासी मृतक अभिषेक को उसकी पत्नी को छोड़ने और न छोड़ने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में उक्त आरोप लगाए और पुलिस ने शिकायत पर मृतक की पत्नी के प्रेमी, उसकी भाभी व कुछ अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक अभिषेक के छोटे भाई राहुल ने बताया कि उसके बड़े भाई अभिषेक ने दो साल पहले गांव लौहारा निवासी मनदीप कौर के साथ प्रेम विवाह किया था और उससे उसकी एक बेटी भी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी भाभी मनदीप कौर का गांव नाचरौन जिला यमुनानगर निवासी सोनू के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था और वह गत 26 अप्रैल को सोनू के साथ चली गई थी। इसके बाद हमारे परिवार ने 2 मई को मनदीप कौर व सोनू को लाडवा पुलिस थाना में पेश कर दिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी भाभी मनदीप कौर ने उसके भाई अभिषेक के साथ रहने से साफ मना कर दिया था और कोर्ट में भी उसने ब्यान देकर अभिषेक के साथ रहने से मना कर दिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मनदीप कौर को सोनू ,उसकी भाभी नीतू , उसकी बुआ व बहन सिमरन के पति ने सिखाया था कि वह अभिषेक के साथ रहने से मना कर दे और उन सबने अभिषेक को भी धमकी दी थी कि वह मनदीप को छोड़ दे । शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी धमकी से डर कर अभिषेक ने 2 मई को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसे लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्होंने अभिषेक को कुरुक्षेत्र भेज दिया। रात को अभिषेक की हालत में सुधार आ गया जिससे उसे घर ले आया गया। अगले दिन अभिषेक की तबीयत बिगड़ने पर उसे फिर कुरुक्षेत्र भर्ती कराया गया और उसके बाद चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज सेक्टर 32 में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 16 मई को अभिषेक की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोनू निवासी नाचरौन, उसकी बुआ, भाभी व जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed