फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कबूतरबाजी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कबूतरबाजी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
कबूतरबाजी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कबूतरबाजी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
थाना पिहोवा पुलिस ने कबूतरबाजी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना पिहोवा में 2016 को दी शिकायत में पूजा कॉलोनी पिहोवा निवासी सूरजभान ने बताया कि मुल्तानी कॉलोनी पिहोवा की रहने वाले नरेंद्र सिंह उर्फ काली, लखविंद्र उर्फ सोनू, लखविंद्र की पत्नी, सुरेंद्र सिंह की पत्नी ने उसके बेटे को विदेश (कनाडा) भेजने के नाम पर 22 लाख रुपये हड़प लिए हैं। अभी तक न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न पैसे लौटाए। पैसे मांगने पर उन्हें धमकाया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शहर चौकी के उप निरीक्षक जय नारायण सिंह को सौंपी थी। उन्होंने मामले के एक आरोपी नरेंद्र उर्फ काली को गिरफ्तार किया था। आरोपी की शिनाख्त और निशानदेही पर एक अन्य आरोपी दशरथ निवासी निरंकारी मोहल्ला लुधियाना को गिरफ्तार किया। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि दशरथ लुधियाना में विदेश भेजने का कार्य करता था। अब पिहोवा चौकी के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार की टीम ने मामले के दो अन्य आरोपियों गुरविंद्र सिंह निवासी सांपली जिला फतेहगढ़ साहब पंजाब और अशोक कुमार निवासी सेक्टर-1 रोहिणी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें 23 तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed