फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शहर में गुंडातत्व हावी,दुकानदार दहशत में

शहर में गुंडातत्व हावी,दुकानदार दहशत में

Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर में गुंडातत्व हावी,दुकानदार दहशत में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
शहर में दुखभंजन मंदिर रोड पर स्थित तारा बुलेट रिपेयर सेंटर के मालिक पर कुछ युवकों ने वीरवार रात को जानलेवा हमला किया और दोनों टांगों और एक हाथ की हड्डियों को कई जगह से तोड़ दिया। घायल दुकानदार की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उसे नगर के एक प्राईवेट हड्डियों के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां शुक्रवार को गंभीर रुप से जख्मी दुकानदार का मेजर आपरेशन हुआ। समाचार लिखे जाने तक उक्त दुकानदार बेहोशी की हालत में था।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हमले के दौरान दुकानदार की दोनों टांगों और एक बाजू की हड्डियां अनेक जगह से बुरी तरह टूट चुकी हैं। सन्निहित सरोवर दुखभंजन मंदिर रोड स्थित आसपास के दुकानदारों ने बताया कि कुछ युवक वीरवार रात करीब आठ बजे गाड़ी में सवार होकर आए थे। इन्होंने तारा बुलेट रिपेयर सेंटर के मालिक गांव सुनहेड़ी खालसा वासी तारा रोड़ को दुकान से बाहर निकाला और सड़क पर सरेआम लोहे की रडों से प्रहार किए। दुकानदारों के मुताबिक हमलावरों ने करीब 15 मिनट तक दुकानदार पर लोहे की राड और बिंडे बरसाए थे। इस हमले में दुकानदार लहूलुहान हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर सड़क पर जमा तो हुए, लेकिन यह हमलावरों को रोकने बजाए तमाशबीन बनकर खड़े रहे। घायल तारा रोड़ के मामा गांव मिर्जापुर वासी शेर सिंह ने बताया कि उन्हें रात को हमले की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत कर दी गई है। तारा के होश में आने के बाद उसके बयान पर पुलिस कार्रवाई होगी। इधर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------------------------------
जेल से पैरोल पर आए हैं दो हमलावर
दुकानदार पर हमले के पीछे पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। बताया गया है कि इस हमले से पहले भी दो तीन बार मारपीट हो चुकी है। इस मारपीट में पड़ोस के ही एक दुकानदार का भी हाथ बताया जा रहा है। वहीं आसपास के दुकानदारों ने बताया कि हमलावरों में दो युवक जेल से पैरोल पर आए हुए थे। इनके साथ ही तारा की पुरानी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
कानून व्यवस्था पर हावी गुंडातत्व
चार जुलाई को कुरुक्षेत्र के वीआईपी जोन में एक दुकान पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या के तीन दिन बाद, सरेबाजार एक दुकानदार पर इस तरह निर्ममता से हुआ हमला शहर में गुंडा तत्वों के हावी होने के संकेत दे रहा है। लोगों में चर्चा है कि शहर के शांतिपूर्ण माहौल में ग्रहण लगा हुआ है। पिछले महीने भी सैनी समाज मार्केट में गैंगवार के चलते जमकर फायरिंग हुई थी, जिसमें अपनी दुकान पर बैठा एक दवा विक्रेता और एक गाड़ी चालक गंभीर रुपये से जख्मी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed