{"_id":"5b81b22842c7924659430202","slug":"11535226408-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
- इलाज के दौरान युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव बाहरी वासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने एक महिला व उसके परिजनों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। कृष्णा गेट चौकी में पहुंच आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, करीब 32 वर्षीय राजेश कुमार की शुक्रवार देर रात को अचानक ही लोक नायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देख पीजीआई रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना परिजनों व अन्य लोगों को मिली तो उनमें शोक के साथ-साथ रोष भी फैल गया। वे शनिवार को कृष्णा गेट पुलिस चौकी पहुंचे और एक महिला व उसके परिजनों पर हत्या के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। देर रात तक भी मृतक का शव पीजीआई से कुरुक्षेत्र नहीं पहुंच पाया। जांच अधिकारी रघवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा, जिसके उपरांत कार्रवाई करेगी।
कूलर से करंट लगने से अधेड़ की मौत
गांव पिपली के समीप झुग्गियों में एक अधेड़ की कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मूल रूप से गांव अमीन वासी रमिंद्र कुमार(42) पिपली स्थित झुग्गियों में आया हुआ था। यहां अचानक ही उसने कूलर को छू लिया, जिससे करंट लगने पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल भिजवाया।