{"_id":"5af1f2734f1c1b350a8b8d8e","slug":"11525805683-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडिड कंपनी की नकली मोबाईल एसेसरी व सामान बिक्री, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रांडिड कंपनी की नकली मोबाईल एसेसरी व सामान बिक्री, दो गिरफ्तार
Updated Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। शहर की दो दुकानों पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक नामीगिरामी कंपनी का नकली सामान बरामद करने के साथ दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों दुकानदार एक कंपनी के मोबाइल फोन का सामान और एसेसरीज असली कंपनी का बताकर बेचने थे, लेकिन छापेमारी के दौरान बरामद किया गया सामान नकली पाया गया।
पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना शहर थानेसर में गुरुग्राम सेक्टर 48 स्थित एक निजी कंपनी के आफिसर राजेश कुमार और फील्ड आफिसर मनीष जिंदल ने बताया कि थानेसर शहर स्थित बालाजी कम्यूनिकेशन और सुमित कम्यूनिकेशन के मालिक अपनी दुकान पर नकली एसेसरीज और अन्य सामान को असली बताकर बेच रहे हैं। इसकी सूचना पर सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सेवा सिंह, उप निरीक्षक रणबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरजीत सिंह और सिपाही राजकुमार की टीम ने शिकायतकर्ताओं के साथ मिलकर बालाजी कम्यूनिकेशन एवं सुमित कम्यूनिकेशन नाम की दुकानों पर छापामारी की और सामान बरामद किया।
ये सामान हुआ दुकानदारों से बरामद
टीम ने इस छापेमारी के दौरान ब्रांडिड कंपनी के मोबाइल सील 150, चार्जिंग जैक 34, टच एप्पल 34, फ्रंट ग्लास 70, सिम ट्रे 70, रिंगर 62, डिस्पले ग्लास सात व काफी संख्या में अन्य नकली सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत में भेजे दोनों दुकानदार
पुलिस ने कुरुक्षेत्र वासी दुकानदार कृष्ण और जितेंद्र की दुकान से सामान बरामद करने के बाद पूछताछ की और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से इनको न्यायिक हिरासत में भेजने आदेश दिये गये हैं।