{"_id":"5a70bc164f1c1bf17b8b4795","slug":"11517337622-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से कार में सवार रेवाड़ी की जिला योजनाकार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर की टक्कर से कार में सवार रेवाड़ी की जिला योजनाकार की मौत
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की टक्कर से कार सवार रेवाड़ी की डीटीपी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद ।
कैंटर की चपेट में आने से कार में सवार रेवाड़ी की डीटीपी पूनम की मौत हो गई। हादसे में एक सहायक कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह दर्दनाक हादसा जीटीरोड शाहाबाद-अंबाला की सीमा के निकट नौ गज पीर के समीप हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित जिले के अधिकारी और परिजन शाहाबाद के निजी अस्पताल पहुंच गए। तब तक अस्पताल के चिकित्सक महिला अधिकारी को मृत घोषित कर चुके थे। पुलिस ने फरार कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में जख्मी जूनियर ड्राफ्टमैन हनुमान दास अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
बताया गया है कि जिला योजनाकार पूनम किसी मामले में हाईकोर्ट चंडीगढ़ जा रहीं थीं। उनके साथ जूनियर ड्राफ्ट्समैन हनुमान दास भी थे। उनकी कार शाहाबाद के नौगजा पीर के पास पहुंची तो एक अज्ञात कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और दोनों को उपचार के लिए जीटीरोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रेवाड़ी की डीटीपी पूनम ने दम तोड़ दिया ।
निजी अस्पताल पहुंचे रेवाडी डीटीपी ऑफिस के स्टाफ ने बताया कि मूल रूप से जींद की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली पूनम पिछले वर्ष 29 दिसंबर को फरीदाबाद से रेवाड़ी में जिला योजनाकार का पद संभाला था। फिलहाल पूनम गुड़गांव के सेक्टर-15 में हीवो अपार्टमेंट में अपने पति अशोक कुमार के साथ रह रही थीं। रेवाड़ी के कर्मियों के मुताबिक पूनम कुशल अधिकारी होने के साथ अध्यात्मिक एवं समाजसेवा से जुड़ी थीं।