{"_id":"5cddb645bdec220743638b36","slug":"111558033989-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तलाकशुदा युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी ने दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। संदेह होने पर पीड़िता ने जब आरोपी पर शादी का दबाव डाला तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिहोवा की एक युवती की नौ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इस बीच आपसी विवाद के बाद दोनों ने कोर्ट से तलाक ले लिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके में आकर रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव मुस्तापुर निवासी प्रिंस नाम युवक से हुई। बातचीत के दौरान कईं बार प्रिंस ने उससे कहा कि वह कुंवारा है और पीड़िता से शादी करना चाहता है।
पीड़िता को अपने जाल में फंसाकर यह भी कहा कि उसके पास काफी धन दौलत, गाड़ियां व जमीन भी है। वह अपने परिजनों को मनाकर उससे शादी कर लेगा। जब पीड़िता उसके जाल में फंस गई तो लगातार दो वर्ष तक प्रिंस उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच उससे जब भी शादी करने को कहती वो टाल जाता। इन दिनों उसे जब उसने ज्यादा जिद की तो प्रिंस ने पीड़िता को उसकी अशलील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़िता ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।