{"_id":"5c17fdc6bdec2256d34bc32c","slug":"111545076166-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने मकान को तोड़ते समय अचानक दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुराने मकान को तोड़ते समय अचानक दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, एक जख्मी
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने मकान को तोड़ते समय अचानक दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, एक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। ब्रह्मजून रोड पर एक पुराने मकान को तोड़ते समय अचानक दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई व अन्य एक मजदूर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी। मृतक की पहचान राजू निवासी पिहोवा तथा जख्मी मजदूर की पहचान मोहन भारती निवासी गांव बोढ़ा के रुप में हुई। जानकारी के अनुसार ब्रह्मजून रोड स्थित एक पुराने मकान को तोडने के लिए दो मजदूर काम रहे थे। देर शाम को दोनों मजदूर मकान की दीवार को तोड़ रहे थे कि अचानक पूरी दीवार उन मजदूरों के ऊपर गिर गई। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों मजदुरों को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान मजदूर राजू की मौत हो गई तथा मोहन भारती गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जिसे तुरंत पिहोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। सिटी चौकी इंचार्ज जगदीश चन्द्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में एक मजदूर राजू की मौत हो गई तथा अन्य एक मजदूर गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। जिसका पिहोवा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरु कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच हर पहलू जांच करने में जुटी थी।