{"_id":"5a70bc084f1c1bca798b6ca9","slug":"111517337608-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मे भरकर ले जा रहा भारी मात्रा मे अवैध शराब के साथ एक काबू। 435 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक मे भरकर ले जा रहा भारी मात्रा मे अवैध शराब के साथ एक काबू। 435 पेटी शराब बरामद
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर ट्रक से 435 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अपराध शाखा की टीम ने जीटीरोड चिड़ियाघर के निकट 435 शराब की पेटियों से भरे एक ट्रक को पकड़ कर शराब तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा और पंजाब से सस्ती शराब खरीदकर यूपी और बिहार में महंगे रेट पर बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को ट्रक सहित काबू किया है। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमे से 435 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। मंगलवार को अपराध शाखा की टीम जीटी रोड पर गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है। इस पर पीपली चिड़ियाघर के पास नाका लगाकर चेंकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान अंबाला की तरफ से पंजाब नंबर के एक ट्रक को रोक कर इसकी तलाशी ली तो उसमें से 435 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी ट्रक चालक की पहचान मक्खन सिंह निवासी चट्टानेहडा थाना छाजली जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।