{"_id":"5bcb74b0bdec22695e0fe8ff","slug":"101540060336-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर पुत्र ने किया पिता पर डंडे से वार मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीकर पुत्र ने किया पिता पर डंडे से वार मौत
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में युवक ने की मां से मारपीट, बीच में आए पिता की डंडा मारकर हत्या
- घटना के बाद युवक फरार, पिता-पुत्र दोनों करते थे मजदूरी
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। डेरा ब्राह्मण वासी एक युवक ने शराब के नशे में अपने पिता पर डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना लाडवा के एसएचओ सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था।
जानकारी के अनुसार गांव डेरा ब्राह्मण वासी पवन कुमार(35) और उसके पिता नत्थूराम (65) मजदूरी करते हैं। शनिवार को रात को पवन कुमार घर में शराब पीकर आया तो मां से कहासुनी हो गई। पवन कुमार आग बबूला हो गया और मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता नत्थू राम ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसने अपने पिता के सिर में डंडा मार दिया। डंडा लगने से उसके पिता नत्थू राम लहूलुहान हो गिर गये,जिन्हें बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। देर रात तक केस दर्ज नहीं किया गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल भेजा गया है।