फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   संदिग्ध परिस्थतियों में मोटरसाईकिल चालक गिरा पुल से नीचे, मौत

संदिग्ध परिस्थतियों में मोटरसाईकिल चालक गिरा पुल से नीचे, मौत

Sun, 09 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थतियों में मोटरसाईकिल चालक गिरा पुल से नीचे, मौत
संदिग्ध परिस्थतियों में बाइक सवार गिरा पुल से, मौत
विज्ञापन

फोन पर रिंग जाती रही लेकिन भाई ने नहीं उठाया फोन : संदीप
अमर उजाला ब्यूूूरो
शाहाबाद। शनिवार अल सुबह चार बजे शाहाबाद जीटी रोड पर लाडवा चौक पर बने पुल से संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार युवक नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की बाइक पुल पर ही थी और युवक नीचे गिरा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है।
मृतक आशु पुत्र जगदीश सेक्टर 25 निवासी चंडीगढ़ है। हालांकि मृतक के भाई व माता-पिता करनाल में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आशु बाइक पर करनाल में अपने भाई व माता-पिता से मिलने गया था। देर रात वह करनाल से चंडीगढ़ के लिए चला था। पुल से नीचे गिरने का कारण मोटरसाइकिल का स्लिप होना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

जांच कर रहे एचसी नरेश कुमार ने बताया कि शाहाबाद पहुंचे परिजनों को भी घटनास्थल का जायजा करवाया गया है लेकिन फिलहाल उन्होंने हादसे के अलावा अन्य किसी घटना से इंकार किया है। नरेश कुमार ने बताया कि यह हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच का हो सकता है क्योंकि उन्हें राहगीरों ने सुबह 7 बजे से इस हादसे की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ आ रहा था मृतक आशु : संदीप
जब इसे बारे में मृतक के छोटे भाई संदीप ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ कार पर चंडीगढ़ के लिए निकला था जबकि आशु बाइक पर सवार होकर चंडीगढ़ के लिए आ रहा था। संदीप ने कहा कि वह चंडीगढ़ पहुंच गए और संदीप को फोन मिलाना शुरू किया। लेकिन आशु ने उनका फोन नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 9 बजे उनके पास फोन आया कि शाहाबाद सड़क हादसे में उसके भाई की मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही वह शाहाबाद पहुंच गए।


समय पर सूचना मिलती तो शायद बच जाती जान
युवक सुबह 3 से 4 बजे के बीच पुल से नीचे गिरा था, लेकिन सुबह सात बजे इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। अगर हादसे के समय ही इसकी सूचना पुलिस तक या हेल्पर्स सोसायटी तक पहुंच सकती है । जब तक पुलिस इसकी सूचना मिली तब तक आशु की मौत हो चुकी थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed