फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपे तीनों मृतकों के शव

पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपे तीनों मृतकों के शव

Wed, 22 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपे तीनों मृतकों के शव
फोटो नंबर-49 से 51
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपे तीनों मृतकों के शव
- सोमवार देर रात्रि जीटी रोड पर गाय से टकराने से सड़क हादसे में मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर गांव उमरी के पास सोमवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में अकाल मृत्यु का शिकार बने तीनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम हुुआ। पुलिस ने जरूरी कार्यवाही पूर्ण करके तीनों व्यक्तियों के शव मंगलवार सुबह परिजनों को सौंप दिए। मृतकों के परिजन सुबह एलएनजेपी अस्पताल में पहुंच गए थे। सड़क दुर्घटना में मारे गए आढ़ती गौतम गर्ग के संबंध में जानकारी मिलने पर गुरुग्राम के एसपी सुमित कुमार भी मोर्चरी हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार कार चालक गौतम गर्ग (39) अपने दोस्त अमित गुलाटी (गुल्लू) के सथ सोमवार देर रात करनाल से अंबाला जा रहे थे। इस दौरान करनाल के गांव काछवा वासी डंपर चालक शेर सिंह (51) भी घरौंडा वासी साले मेहर सिंह के साथ पानीपत से डंपर में कोयला लेकर लालड़ू जा रहे थे। इसके अलावा उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी के गांव चौबदाली वासी ट्रक चालक राजबीर (25) भी डेराबस्सी से शराब लेकर दिल्ली जा रहे थे। गांव उमरी के पास पहुंचते ही जीटी रोड पर ट्रक के आगे अचानक गोवंश आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा हुआ और एक के बाद एक गाड़ियां भिड़ने से उक्त तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार चालक गौतम गर्ग, डंपर चालक शेर सिंह और ट्रक चालक राजबीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौतम के साथी अमित गुलाटी और डंपर चालक का रिश्तेदार मेहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल व्यक्ति शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मंगलवार को सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।


राजबीर की बीस दिन पहले जन्मी थी बेटी
राजबीर के जीजा सुभाष ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से डेराबस्सी में दा मुबारकपुर बस्सी ट्रक ऑपरेटर यूनियन के मालिक सुरजीत सिंह का ट्रक चलाता था। राजबीर की दो साल पहले ही शादी हुई थी और 20 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। डंपर चालक शेर सिंह के भाई शमशेर सिंह और बलवान सिंह ने बताया कि उसके भाई ने ही सभी को चालक बनने की ट्रेनिंग दी। वह उन सभी के उस्ताद थे। पिछले दो वर्षों से उसके साले मेहर सिंह को ड्राइवरी सिखा रहे थे। कई माह से शेर सिंह कम ही ट्रक चलाता था। सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर जाम लगने के चलते वे शेर सिंह से महज आठ गाड़ियों की दूरी पर जाम में फंसे हुए थे। कुछ पल पहले ही शेर सिंह जाम से आगे निकले थे, लेकिन उनको क्या पता था कि उसकी मौत आगे बुला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed