फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रसोई गैस से घर में लगी आग, छतें भी गिरी नीचे

रसोई गैस से घर में लगी आग, छतें भी गिरी नीचे

Fri, 05 Jan 2018 12:22 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
रसोई गैस से घर में लगी आग, छतें भी गिरी नीचे
रसोई गैस से घर में लगी आग, छतें भी गिरीं नीचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। गांव रावा के एक घर में वीरवार दोपहर को रसोई गैस से आग लग गई। इससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि घर के कमरों की छतें भी ढह गईं। दुर्घटना में जानहानि नहीं हुई है, लेकिन आग ने घर का पूरा सामान खत्म कर दिया है। घर के मालिक जेमस मसीह ने बताया कि उन्होंने रसोई में सिलेंडर लगाया था। जैसे ही चूल्हे को जलाने लगे तो आग भड़क गई। आग को भड़कते देख घर के लोग बाहर की ओर भाग गए और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। कुछ ही पलों में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरा घर आग की चपेट में आ गया। छत कच्ची होने के कारण आग की चपेट में आने के बाद नीचे आ गिरी। घर में रखे पलंग और अन्य सामान भी राख हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। फायरब्रिगेड की गाड़ी समय पर पहुंची, लेकिन उससे पहले आग ने सबकुछ जला दिया। गांव निवासी लखविन्द्र सिंह लखा, पूर्व सरपंच किरणदीप सिंह, बलकार सिंह ने जिला प्रशासन से परिवार के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed