{"_id":"5dbf44098ebc3e013a3e61fe","slug":"crime-youth-police-shopkeeper-kurukshetra-news-knl104849134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दुकानदार के साथियों ने केस दर्ज करवाने वाले युवक को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी दुकानदार के साथियों ने केस दर्ज करवाने वाले युवक को दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिनों पुराने बाजार स्थित नाई की दुकान पर बाल कटवाने गए 8 साल के नाबालिग बच्चे के साथ दुकानदार युवक द्वारा कुकर्म का प्रयास करने का मामला गहराता जा रहा है। इस मामले में आरोपी युवक के साथियों द्वारा एक युवक को जान से मारने की धमकी देने का तूल पकड़ गया। मामले को लेकर रविवार को एक बैठक पालिका चेयरमैन अशोक सिंगला की अध्यक्षता में सरस्वती तीर्थ पर हुई। जिसमें शहर की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं समेत पार्षद व शहर लोगों ने हिस्सा लिया।
पालिका चेयरमैन अशोक सिंगला ने बताया कि कुछ दिन पहले ही पुराना बाजार में नाई की दुकान करने वाले यूपी निवासी सावेज ने एक 8 साल के नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया था। आसपास के लोगों ने आरोपी सावजे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। अब आरोपी के कुछ साथी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाले युवक सोनू गोयल को धमकियां दे रहे है। कुकर्म का प्रयास करने वाले आरोपी समेत धमकियां देने वाले सभी आरोपी युवक बाहरी राज्य से आए हुए है। इस मामले के संबंध में रविवार को एक बैठक पालिका चेयरमैन अशोक सिंगला की अध्यक्षता में सरस्वती तीर्थ पर हुई। इसमें विक्रम चक्रपाणी, युधिष्ठिर बहल, जगदीश तनेजा, पार्षद मनमोहन, योगेश लक्की, वृजभूषण, मुकेश पुरी, संजीव शास्त्री, केशव सिंगला, वरुण अत्री, विजय शास्त्री सहित अनेक लोग मौजूद रहे। उन्होंने दूसरे राज्यों से आए लोगों की वेरीफिकेशन करने की मांग उठाई। उधर, शिकायतकर्ता सुरेन्द्र (सोनू) गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास करने वाले आरोपी युवक के कुछ साथियों ने उनको देख लेने की धमकी थी। इस दौरान आरोपी युवक के साथी काफी गुस्से में थे और केस से पीछे हटने की धमकियां दे रहे थे। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। मामले को लेकर सिटी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रपट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।