फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police, molest

महिला से मारपीट, छेडछाड़ करने व जान से मारने की धमकी के आरोप में एक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime, police, molest
महिला से मारपीट, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि उसने रास्ते से ट्रैक्टर निकालना था इसलिए वह रास्ते में पड़ी जरनैल सिंह की ईंटों को साइड में कर रही थी। इस पर जरनैल सिंह ने उससे गाली-गलौच करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी उसके बालों से खींचते हुए मारपीट करने लगा। मौके पर लोगों को आते देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने 1091 नंबर पर फोन किया था। शिकायत में कहा गया कि वह गर्भवती है और उसने पहले भी दिसंबर में 1091 नंबर पर फोन किया था और तब भी आरोपी जरनैल सिंह ने मारपीट व छेड़छाड़ की थी। उस समय भी आरोपी ने उसके व उसके पति से मारपीट की थी जिस पर वह इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया था। इसके बाद पति पत्नी ने दिसंबर 2019 में थाना शाहाबाद में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस ने पुराने रिकार्ड को चैक किया तो पाया गया कि पहले दी हुई शिकायतों में शिकायतकर्ता ने पुलिस को राजीनामा दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed