{"_id":"5db756d28ebc3e013d653d95","slug":"crime-police-mobile-showroom-kurukshetra-news-knl98315101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शोरूमों से आठ लाख के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शोरूमों से आठ लाख के मोबाइल चोरी
विज्ञापन
दीवाली की रात अज्ञात चोरों ने शहर के दो बडे़ मोबाइल शोरूमों को निशाना बनाते हुए करीब आठ लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। पहली चोरी लाडवा इंद्री रोड पर बीरे की चक्की के निकट बने विराज मोबाइल एससरीज में हुई। वहीं दूसरी चोरी हिनौरी चौक पर बने वीवो शॉपी में हुई। पुलिस ने दोनों शोरूम मालिकों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विराज मोबाइल एससरीज दुकान के मालिक राजीव ढींगडा निवासी लाडवा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दीवाली की रात रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को लगभग एक बजे उनके शोरूम का शटर व शीशे के दरवाजे तोड़कर करीब साढ़े छह लाख रुपये के मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने दुकान से करीब 35 कीमती मोबाइल चोरी किए हैं। चोरों ने दुकान में घुसने से पहले नकाब पहनकर चेहरा ढक लिया और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदलने के बाद चोरी की। वहीं हिनौरी चौक पर बने वीवो शॉपी शॉजी के मालिक लवकेश निवासी लाडवा ने बताया कि रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को ही लगभग साढ़े 12 बजे कुछ अज्ञात चोरों द्वारा उनके शोरूम के शटर व शीशे के दरवाजे को तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल व नकदी आदि चुरा लिया। दोनों शोरूमों के मालिकों ने मोबाइल चोरी की घटना की जानकारी लाडवा थाना में दी जिस पर लाडवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। लाडवा पुलिस ने बाइक शोपी के मालिक लवकेश व विराज मोबाइल एसेसरीज के मालिक राजीव ढींगडा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।