फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police, female foeticide

सुनसान खेतों में गाड़ी के अंदर हो रही थी भ्रूण लिंग की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime, police, female foeticide
सुनसान खेतों में गाड़ी के अंदर भ्रूण लिंग की जांच करते हुए एक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय कृष्ण गोपाल निवासी छोटा बाजार अंबाला सिटी के रूप में हुई है, वहीं टीम ने मौके पर आरोपी की गाड़ी से अल्ट्रासाउंड की पोर्टेबल मशीन, प्रोब (औजार) व जैल भी बरामद किया है। पुलिस ने जिला स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से दंत चिकित्सक डॉ. ऋषि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा भ्रूण लिंग जांच की जाती है। इसलिए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया, जिसमें दंत चिकित्सक डॉ. ऋषि, चिकित्सक डॉ. गौरव व राजीव कुमार शामिल थे। इस टीम में पुलिस विभाग के दो कर्मचारी भी शामिल थे। टीम ने एक डिकॉय पेशेंट निशा रानी को लिंग जांच करवाने के लिए कृष्ण गोपाल (आरोपी) के संपर्क में भेजा था। आरोपी ने डिकॉय पेशेंट को सायं करीब साढ़े छह बजे मानव चौक अंबाला पहुंचने तथा लिंग जांच के एवज में तीस हजार रुपये की मांग की। सौदा तय के बाद टीम नेे हस्ताक्षर किए हुए तीस हजार रुपये डिकॉय पेशेंट को देकर योजना अनुसार आरोपी के पास भेजा। जिसके बाद डिकॉलय पेशेंट अंबाला मानव चौक पर पहुंच गई। उसके बाद आरोपी ने डिकाय पेशेंट को एक गाड़ी में बैठने के लिए कहा और कहा कि शहर के बाहर एकांत में अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। इस काम के लिए आरोपी ने उससे तय राशि ले ली। आरोपी गाड़ी को अंबाला से इस्माईलाबाद की तरफ ले आया उस समय रात के आठ बज चुके थे। आरोपी ने गांव सैनीमाजरा के सुनसान खेतों में गाड़ी रोक कर अल्ट्रासाउंड पोर्टेबल मशीन की सहायता से अल्ट्रासाउंड करके उसके गर्भ में लड़का होने की पुष्टि की। तब इशारा मिलते ही गठित टीम ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी की गाड़ी से अल्ट्रासाउंड पोर्टेबल मशीन, अल्ट्रासाउंड में यूज होने वाला जेल, तोलिए व हस्ताक्षर किए हुए नोटों को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंबाला से किया पीछा
आरोपी ने भ्रूण लिंग जांच के लिए गर्भवती को शाम करीब साढ़े छह बजे अंबाला में मानव चौक पर बुलाया था। आरोपी को रंगे हाथों काबू करने के लिए कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम अंबाला से ही आरोपी की गाड़ी का पीछा करने लगी। आरोपी अपनी गाड़ी को लेकर जब रात्रि करीब 8 बजे सैनी माजरा स्थित सुनसान-खेतों में पहुंचा तो वहां लिंग जांच होने के उपरांत डिकॉय पेशेंट का इशारा मिलते ही आरोपी को लिंग जांच करने के सामान सहित काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed