{"_id":"61c8be82d7ac383c0f3a84a1","slug":"crime-online-froud-kurukshetra-news-knl94061023","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन घड़ियां वापस करने पर युवक के साथ 2 लाख 59 हजार 459 रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन घड़ियां वापस करने पर युवक के साथ 2 लाख 59 हजार 459 रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन घड़ियां मंगवाने के बाद वापस करने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने पेमेंट वापस मांगी तो उसे एक एप डाउनलोड कराया गया, जिससे उसके खाते से दो लाख 59 हजार 459 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव कनीपला निवासी कमलजीत सिंह ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन साइट पर दो घड़ियां ऑर्डर की थी, मगर वह पसंद न आने पर वापस कर दी थी। उसके बाद उसने अपने रिफंड के बारे में उनकी साइट से नंबर निकाला। फोन करने पर उसे बताया गया कि उसे कुछ प्रोसेस पूरा करने के बाद रिफंड वापस मिल जाएगा।
उन्होंने शिकायतकर्ता को एसएमएस से लिंक भेजा और उसे ओपन करने को बोला। उन्होंने प्ले स्टोर से एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करने को बोला। उस ऐप को को ओपन किया तो उन्होंने उसे बोला कि वह एक रिक्वेस्ट भेज रहे हैं, उसे स्वीकार कर लेना। आरोपियों ने 25 नवंबर को धोखाधड़ी करके उसे बातों में उलझा लिया और उसके खाते से 49 हजार 999 रुपये, फिर पांच बार में 10-10 हजार रुपये काट लिए। फोन करने पर उसे कहा गया कि गलती से पैसे कट चुके हैं वह 24 घंटे में वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैंक से संपर्क न करें और बैंक वाले आपका खाता बंद कर देंगे। जिसके कारण उसका बैलेंस वापस नहीं आ पाएगा। 25 नवंबर को ही फिर से फोन आया कि वह ऐप ओपन करें और कहा कि वह अपना एटीएम का नंबर डाले, जिसके बाद रिफंड हो जाएगा। उसके मना करने पर कहा कि अगर एटीएम नंबर नहीं डालेंगे तो पैसा रिफंड नहीं आएगा।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए और थोड़ी देर बाद उन्होंने एक लाख रुपये वापस कर दिए। उसके बाद कई बार रुपये ट्रांसफर किए और वापस खाते में डाल दिया। बाद में उन्होंने 90 हजार रुपये अपने पास ट्रांसफर कर लिए, लेकिन उन्होंने पैसे वापस खाते में नहीं डाले। उसके बाद आरोपितों ने उसके खाते से 14890 रुपये चार बार में ट्रांजेक्शन की, मगर वापस नहीं किए। उसके बाद दो बार में 14688 रुपये व 14992 रुपये निकाले गए। आरोपियों ने उसके खाते से दो लाख 59 हजार 459 रुपये कट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक तेजबीर सिंह को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।