फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, murder, police

धोबी मोहल्ला में विवाहिता की घर में गला दबाकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
crime, murder, police
नगर के धोबी मोहल्ला में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और महिला को मारने के बाद शव को ऐसे ढक दिया जैसे वह सो रही हो। पिता कृष्णलाल ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी हिमानी की हत्या गला दबाकर की गई है। उसकी दाईं बाजू और कंधे पर भी घाव के निशान है। मृतका का पौने तीन साल कीएक बेटा भी है जो पिता के पास है। विवाहिता पिछले कुछ समय से अपने मायके में धोबी मोहल्ला स्थित घर में रह रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करीब साढ़े तीन साल पहले ही उसका प्रेम विवाह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मसीता हाउस वासी रजत कवातरा पुत्र मंगतराम कवातरा के साथ हुआ था। बुधवार करीब बजे मृतका के पिता किशनलाल मुखी ने उसके मोबाइल पर फोन किया था,लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। शाम को पिता अपनी दुकान से घर पहुंचे तो कमरे में उन्हें लगा की उनकी बेटी सोई हुई है। जब उसे जगाने के लिये चादर को हटाया तो उन्होंने अपनी पुत्री को मृतावस्था में पाया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो कृष्णा गेट पुलिस चौकी के प्रभारी राजकुमार और सिटी थाना थानेसर के प्रभारी सुभाष चंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीन आफ क्राइम की टीम को बुलाकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोर्ट में चल रहा है तलाक केस
प्रेम विवाह के बाद हिमानी और रजत के घर पुत्र ने जन्म लिया था। बताया गया है कि इनके बीच शादी के कुछ समय बाद अलगाव के हालात पैदा हो गये थे। इसकी वजह से ही दोनों में तलाक लेने की नौबत आ गई। बताया गया है कि तलाक के केस की अप्रैल 2020 तारीख लगी हुई है,लेकिन इससे पहले हिमानी की हत्या हो गई। पुलिस ने हिमानी के पति रजत को फोन कर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
घटना के समय अंबाला में था पति
हिमानी की मौत की जानकारी बुधवार देर शाम को पता चली,लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उस समय शरीर अकड़ा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि हत्या कई घंटे पहले हो चुकी थी। हालांकि हत्या कैसे हुई? इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा,लेकिन यह हत्या किसने की? यह जांच पुलिस कर रही है। अभी तक की पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि घटना के समय हिमानी का पति अंबाला में ही था। बताया गया है कि अंबाला में रजत कवातरा किसी आटो मोबाइल फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed