फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, murder

एंबुलेंस चालक की डंडों से पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime, murder
नेशनल हाइवे स्थित पिपली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) के बाहर एनएचएम कर्मी एक एंबुलेंस चालक को देर रात कार सवार कुछ लोगों ने डंडे व बिंडों से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं परिजनों ने पुलिस को बिना शिकायत व पोस्टमार्टम कराए ही शव का संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस को इस बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार रात 9 बजकर 54 मिनट पर एक गाड़ी पीएचसी के बाहर पहुंचती है। करीब 11 मिनट के बाद एक व्यक्ति मृतक चालक (मृतक ) पर पीएचसी के बाहर नेशनल हाइवे पर बिंडे से जानलेवा हमला करता दिखाई देता है। इस हमले से एंबुलेंस चालक अचेत हो जाता है। अचेत होने के बाद भी हमलावर उस पर हमला जारी रखता है। हमले के बाद आरोपी 10 बजकर 08 मिनट पर घायल को सड़क से उठाकर कार में डालता है और मौके से फरार हो जाता है।
विज्ञापन

वहीं करीब रात सवा 12 बजे परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सुबह करीब 8 बजे परिजन उसके शव को लेकर चले गए तथा बिना पुलिस कार्रवाई व पोस्टमार्टम के गांव में संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ व पुलिस को दी सूचना: डॉ. नीरज शर्मा
पीएचसी इंचार्ज डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि उन्हें ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने हमले की सूचना दी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को 100 नंबर पर तथा अन्य एंबुलेंस कर्मचारियों को सूचना दी थी। मामले की सूचना पाकर करीब 11 बजे वह पीएचसी भी पहुंचे थे।
हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ की प्रदेश महासचिव कुलविंदर कौर ने कहा कि ऑन ड्यूटी कर्मचारी पर हमला करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को जिला कुरुक्षेत्र कार्यकारिणी जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह से मुलाकात करेंगी। साथ ही एमडी, एनएचएम को शिकायत सौंपी जाएगी। अगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो स्वास्थ्य कर्मचारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

पिपली सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस को कर्मचारियों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस अस्पताल व गांव से तथ्य जुटा रही है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed