फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

महिला को ब्याज के पैसे वापस न देने पड़े तो इसलिए सिर में हथौड़ा मार कर दी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
पंजाब वासी महिला के सिर व कमर में हथौड़ा मारकर हत्या कर सबूत मिटाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक महिला की स्कूटी, वारदात में इस्तेमाल कार और हथौड़ा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार वासी रोडीकूट मोहल्ला पटियाला (पंजाब) को अदालत में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बता दें 23 दिसंबर को पंजाब बॉर्डर ट्यूकर मारकंडा नदी के पास से प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव बरामद हुआ था तथा शव की पहचान न हो उसके चेहरे को नष्ट किया गया था। गहनता से जांच के बाद महिला की शिनाख्त पटियाला की संजय कॉलोनी की रहने वाली आशा रानी के रूप में हुई थी। इस महिला के पति मोहित की 11 साल पहले मौत हो गई थी, जो कि पंजाब पुलिस में बतौर लांगरी कार्य करता था।
विज्ञापन

पति के दुर्घटना बीमा से मिली रकम को महिला ब्यान पर देकर अपना गुजारा करती थी। आरोपी राजेश ने भी महिला से ब्याज पर पैसे लिए थे तथा वह उससे 50 हजार रुपये की अलग से मांग कर रहा था। उसे महिला को उधार न चुकाना पड़े इसलिए उसने उसकी हत्या करके शव को पिहोवा क्षेत्र में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि 23 दिसंबर को संदीप काजल वासी ट्यूकर ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि दोपहर करीब 2 बजे वह पैदल मारकंडा नदी के बांध से होते हुए अपने खेतों की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसे मारकंडा नदी के बांध के पास झाड़ियों में एक प्लास्टिक का कट्टा दिखाई दिया, जिसके आस-पास कुत्ते घूम रहे थे। उस कट्टे का मुंह बंधा हुआ था। शक होने पर उसने नजदीक जाकर देखा तो एक साइड से फटे कट्टे से किसी व्यक्ति की खोपड़ी दिख रही थी। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी तथा सदर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोलकर उसकी जांच की तो उसमें एक महिला का शव बरामद हुआ था। उसके गला व हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को नष्ट किया गया था। पुलिस ने हत्या कर सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आशा रानी पटियाला की संजय कॉलोनी की रहने वाली थी। वह ब्याज पर देकर अपने परिवार का गुजारा चलाती थी। उसने राजेश कुमार को भी ब्याज पर पैसे दिये थे। आरोपी उससे अब 50 हजार रुपये की मांग रहा था। इस एवज में आरोपी अपने मकान का ब्याना उसके नाम लिखवा रहा था। महिला 21 दिसंबर को अपनी स्कूटी पर राजेश को पैसे देने के लिए गई थी और उसने कोर्ट से कागजात भी तैयार कराए हुए थे। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला की स्कूटी, वारदात में इस्तेमाल कार और हथौड़ा बरामद कर आरोपी को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed