फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

फर्जी लेबर लाइसेंस पर सफाई टेंडर लेने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime
सवा दो साल पहले फर्जी लेबर लाइसेंस के आधार पर टेंडर लेने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नगर पालिका लाडवा से धोखाधड़ी करके क्षेत्र में सफाई का टेंडर लिया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा लगाए गए लाइसेंस फर्जी थे। पुलिस ने दोनों आरोपी सतप्रकाश वासी कुरुक्षेत्र व शीशपाल वासी हांसी (हिसार) को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 12 जुलाई 2019 को शिव कुमार वासी ईशाकपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नगर पालिका लाडवा की ओर से अपने क्षेत्र में सफाई कार्य का टेंडर निकाला था। इस टेंडर को ब्रह्मानंद को-ऑपरेटिव सोसाइटी कुरुक्षेत्र और दी हांसी लव कुश को-ऑपरेटिव सोसाइटी (हिसार) ने यह टेंडर भरा था। नगरपालिका लाडवा ने ब्रह्मानंद कोपरेटिव सोसाइटी को टेंडर का कार्य दिया था। सीएम विंडो पर दोनों समितियों के लाइसेंस की जांच के लिए शिकायत दी गई थी। तब दोनों समितियों के लाइसेंस श्रम आयुक्त पंचकूला ने फर्जी होने की पुष्टि की थी। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने 26 नवंबर को दोनों आरोपी सतप्रकाश व शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed