फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

नव-विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व पति पर लगाए गंभीर आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
लाडवा के एक गांव की एक नव-विवाहित महिला द्वारा ससुराल पक्ष पर मारपीट, दहेज मांगने व रिश्तेदारी में चाचा लगने वाले एक व्यक्ति के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं विवाहित महिला ने अपने पति पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत काम करने से इनकार करने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने निर्ममता से पिटाई की। पीड़ित महिला एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि 13 नवंबर को अपने मायके करनाल से ससुराल में अपने घर आई थी। आरोप है कि घर आते ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के बाद उसके पति के चाचा के साथ एक कमरे में शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया और कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान उन्होंने मामले की सूचना पुलिस व अपने परिजनों को दी। परिजनों ने गांव में आकर गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में दाखिल कराया। विवाहित महिला का आरोप है कि उसके मायके वालों द्वारा विवाह में गाड़ी के नाम पर कैश दिया था, लेकिन पति द्वारा विवाह में मिले कैश को अपने घरेलू कार्यों में खर्च दिया। उसके बाद उसके पति ने किस्तों पर गाड़ी ले ली। आरोप है कि गाड़ी की किस्तें वह भर नहीं सका। जिसके कारण उसका पति उसको मायके से और रुपयों की मांग करने लगा। विवाहित का कहना है कि उसका पिता डायलिसिस पर है। इतना ही नहीं ससुराल के अन्य सदस्य भी उसे और दहेज लाने के लिए तंग करने लगे। जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि उन्होंने महिला की शिकायत के अनुसार उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की है। नवविाहित महिला के पति को पुलिस ने रात ही चालान कर दिया था। उसे रविवार को न्यायालय में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय से महिला के पति को जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed