फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

पवित्र सन्न्हित सरोवर किनारे मीट पकाने का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
महाभारतकालीन पवित्र सन्निहित सरोवर किनारे एक वीटा बूथ में मीट पकाने के मामले में 24 घंटे बीतने से पहले ही कार्रवाई हो गई। सीईओ वीटा ने शनिवार शाम बूथ खाली करने के आदेश जारी कर दिए। इससे पहले सुबह ही श्री बाह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा बूथ संचालक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के विरोध में कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त व केडीबी के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। सभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि बूथ संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वें धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर आंदोलन करेंगे और सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने उपायुक्त व केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा था कि कुरुक्षेत्र में मांस पकाना व बेचना कानूनी रूप से वर्जित है। पवित्र सन्निहित सरोवर के पश्चिमी तट पर स्थित बूथ पर मीट बनाने से धर्म प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई है और तीर्थ की गरिमा को ठेस पहुंची है। कार्रवाई पर शिरड़ी सेवा संघ के प्रधान डॉ. विजय शर्मा, सनातन धर्म गौशाला के प्रबंधक डॉ. सत्यदेव शर्मा, पुजारी सुशील शास्त्री, पुजारी सुनंदन मिश्रा, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार एवं केडीबी पूर्व सदस्य जय नारायण शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने उपायुक्त व सीईओ केडीबी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ अनुभव मेहता ने कहा कि हमने सीईओ वीटा को लिख दिया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए शनिवार शाम को ही सीईओ वीटा ने बूथ खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये बूथ वीटा द्वारा ही अलॉट किया जाता है। केडीबी किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं होने देगा। जल्द ही बूथ खाली करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed