फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

घर के बाहर बेटी व बहू के साथ बैठी महिला के गले से झपटी सोने की चेन, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
निरंकारी कॉलोनी से दिन दहाड़े बाइक सवार घर के बाहर गली में बैठी महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर बाबैन थाना प्रभारी राजपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। निरंकारी कॉलोनी वासी ईशरो देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह अपनी बेटी व पुत्रवधू के साथ अपने मकान के बाहर गली में धूप में बैठी थी। तभी बाइक सवार एक युवक गली में आया और कुछ दूर बाइक रोककर कपड़े साफ करने का बहाना करने लगा। उसके बाद वह बाइक को स्टार्ट ही छोड़ कर पैदल उसके पास से होकर निकल गया। थोड़ा आगे जाकर वह वापस मुड़कर आया और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। जब तक वह कुछ समझती वह पहले से स्टार्ट अपनी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। हालांकि उसकी बेटी व पुत्रवधू ने शोर भी मचाया और उसका पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। सूचना पर बाबैन थाना प्रभारी राजपाल व सीआईए की टीम ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस आसपास से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed