फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

चोरों ने बाइक डिग्गी से चुराया सात तोले सोना व दुकान से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
दो अलग-अलग जगह से सोने के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये चुराकर फरार हो गए। चोरों ने पिहोवा में गुरुद्वारे की पार्किंग में खड़ी बाइक की डिग्गी से सात तोले सोने के जेवर चुराए तथा शहर की सब्जी मंडी के आढ़ती का करीब डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चुरा लिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए है। पिहोवा सिटी थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिंगारा सिंह वासी प्रेमपुरा (कैथल) ने कहा कि वह 21 अक्तूबर दोपहर साढ़े 12 बजे पिहोवा के मुख्य बाजार स्थित सुनार की दुकान पर गया था। यहां से उसने जेवर बनवाए थे। दुकान से करीब सात तोले सोने जेवर लेकर वह अपनी बाइक की प्लास्टिक की डिग्गी में डालकर उसे लॉक करके बाइक को गुरुद्वारा बोहली साहिब में माथा टेकने के लिए चला गया था। करीब 20 मिनट बाद जब वह वापस आया तो उसकी बाइक की डिग्गी खुली हुई थी तथा डिग्गी में जेवर नहीं थे। वहीं अमीन रोड स्थित ब्रह्मकॉलोनी वासी विकास कुमार ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी सब्जी मंडी में दुकान है। रोजाना दुकान पर किसान सब्जी बेचने आते हैं। उन्हें वे सब्जी खरीदकर एडवांस में पैसे देते हैं। हर रोज की तरह बुधवार को भी वे अपने मुनीम अमित कुमार के साथ दुकान आगे सब्जी व मशरूम की बिक्री करके अपने कमीशन व जमींदार को एडवांस देने के लिए अपनी थैली में करीब डेढ़ लाख हजार रुपये में रखे हुए थे। दुकान पर काफी आवागमन व काफी चहल पहल होने के कारण वह और उसका मुनीम अमित कुमार अपने कार्य में व्यस्त थे, उसने पैसों का थैला अपने गले से निकाल कर अपने साथ रखे बैग में रख दिया था और काम में व्यस्त हो गए। करीब साढ़े 8 बजे उसने अपना बैग चेक किया तो थैले में रखा बैग नहीं मिला। थैले में करीब डेढ़ लाख रुपये थे। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed