फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meat pieces thrown at homes in Kurukshetra

शरारती तत्वों की करतूत: रात को धार्मिक स्थल व घरों में फेंके मीट के टुकड़े, मेन गेट पर रखी खून से भरी हांडी

Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
सार

दो दिन में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेम सिंह का कहना है कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी। इस घटिया हरकत के लिए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Meat pieces thrown at homes in Kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गीता कॉलोनी स्थित एक धर्मस्थल और घरों में बुधवार की रात शरारती तत्वों ने मीट के टुकड़े फेंके और खून से भरी हांडी रख दी। इससे नाराज कॉलोनी वासियों ने पुलिस को शिकायत देकर दो दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि घटना को नशेड़ियों ने अंजाम दिया है। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी मुख्तयार सिंह, रामस्वरूप, रमेश कुमार, सिकंदर लाल, हर्षदीप सिंह, लक्की, गौरव, मास्टर विजय शर्मा, सचिन सचदेवा व भाग राम ने बताया कि नगरपालिका की खाली पड़ी जमीन पर अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। इस संबंध में पहले भी गीता कॉलोनी के लोगों ने शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


आशंका जताई कि नशेड़ियों ने ही जानवर को काटकर उसके मांस के टुकड़े घरों में फेंके हैं। साथ ही कुछ टुकड़ों को दीवार पर बनी लोहे की ग्रिल में अटका दिया। इसके अलावा एक घर के आगे तो मिट्टी की हांडी में खून भरकर रख दिया। गुरुवार की सुबह जब कालोनी वासी घरों के बाहर एकत्रित हुए तो समाजसेवी डॉ. गुलशन क्वात्रा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फोन पर एसडीएम कपिल शर्मा और थाना प्रभारी प्रेम सिंह को इसकी सूचना दी। दो दिन में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेम सिंह का कहना है कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी। इस घटिया हरकत के लिए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed