फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन छीनकर फरार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बाइक सवार दो युवक सोने की चेन छीनकर फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शांति नगर में एक महिला के गले से बाइक सवार सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। वहीं एक डिलीवरी बॉय से दो बाइक चालक मारपीट करके मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना केयूके पुलिस में दर्ज शिकायत में सत्यवीर सिंह वासी शांति नगर ने कहा कि 13 अक्तूबर सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी कृष्णा देवी घर की सफाई कर रही थी। सफाई करते- करते वह गेट के बाहर भी काम करने लगी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक उसकी पत्नी के पास आकर रूके और जब तक वह कुछ समझती वे उसके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए थे। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने आरोपियों को पीछा भी किया, मगर वे भाग गए।

डिलीवरी ब्वाय से छीना मोबाइल
वहीं दूसरे मामले में शांति नगर वासी विक्रम सिंह ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह कैलाश नगर स्थित डिलीवरी डाट काम में नौकरी करता है। 19 अक्तूबर को वह लाडवा की तरफ से अपना डिलीवरी ऑर्डर बांटकर वापस पिपली की तरफ आ रहा था। शाम को गांव मनियारपुर व बीड सौंटी के बीच दो बाइक पर सवार कुछ युवकों उसका पीछा करने लगे। एकांत जगह देख कर आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और धमकी देकर फरार हे गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed