फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

हेरोइन/स्मैक सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, छह हजार कैश बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
crime
गत दिनों 110 ग्राम हेरोइन, स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपियों को नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ हैप्पी वासी ओम विहार फेस-1ए उत्तम नगर दिल्ली के कब्जे से छह हजार रुपये बरामद करके जेल भेज दिया है। पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को सीआईए-1 की टीम पिपली चौक पर गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि हर्षदीप, गुरचरण, अमन वासी शाहाबाद व सर्वजीत वासी नाजर माजरा यूपी और दिल्ली से हेरोइन/स्मैक खरीदकर आसपास महंगे रेट सप्लाई करते है। आरोपी आज भी दिल्ली से हेरोइन/स्मैक खरीद कर सप्लाई करने के लिए कार में कुरुक्षेत्र से होते हुए शाहाबाद जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नायब तहसीलदार जयबीर रंगा को मौके पर बुलाकर जीटी रोड चिड़ियाघर के निकट नाकाबंदी करके चारों आरोपियों कार सहित 110 ग्राम हेरोइन/स्मैक के साथ काबू किया था। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके चारों को गिरफ्तार कर लिया तथा दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हेरोइन/स्मैक सप्लाई करने के आरोप में योगेश उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया तथा कब्जे से छह हजार रुपये बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed