फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

गेहूं खरीद का कार्य बंद होने के बावजूद उठान धीमा, 34 प्रतिशत हुआ उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime
जिले के 53 खरीद केंद्रों पर शनिवार को गेहूं की खरीद बंद रही। हालांकि खरीद बंद होने के बावजूद कुछ किसान गेहूं लेकर मंडी पहुंचे। रविवार को भी खरीद कार्य नहीं होगा। वहीं मंडी से उठान कार्य धीमी गति से चलने आढ़तियों व किसानों में रोष व्याप्त है। आढ़तियों का कहना है कि उठान कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। खरीद बंद के बावजूद मंडियां गेहूं से अटी पड़ी है।
विज्ञापन

थानेसर मंडी के प्रधान सुशील सिंगला ने बताया कि मंडियों मेें 85 प्रतिशत गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन उठान कार्य धीमी गति से चल रहा है। अभी तक 30 प्रतिशत तक उठान कार्य हुआ है। वहीं बूंदाबांदी से गेहूं के नुकसान का कोई समाचार नहीं है। आढ़ती और किसानों ने बारिश से गेहूं को भीगने से बचाने के लिए इंतजाम किए हुए थे, लेकिन बूंदाबांदी से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उधर, डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि 16 अप्रैल तक खरीद एजेंसियां ने तीन लाख 97 हजार 250 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दो लाख 32 हजार 65 एमटी, हैफेड ने एक लाख 54 हजार 781, एफसीआई ने 3254 व हरियाणा वेयर हाउस ने 7150 एमटी गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि अमीन मंडी में 2632 एमटी, अजराना कलां मंडी में 2378 एमटी, बाबैन मंडी में 18985 एमटी, बारना में 1727 एमटी, भौर सैदां में 1940 एमटी, बोधनी में 1396 एमटी, चढूनी जाटान में 594 एमटी, गुमथलागढ़ू मंडी में 15439 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी में 60398 एमटी, झांसा मंडी में 8404 एमटी, कराह साहिब मंडी में 7539 एमटी, किरमिच मंडी में 2017 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 66701 एमटी, लाडवा मंडी में 50993 एमटी, मलिकपुर मंडी में 5195 एमटी, नलवी मंडी में 933 एमटी, नीमवाला मंडी में 3727 एमटी, पिहोवा मंडी में 65949 एमटी, पिपली मंडी में 20507 एमटी, शाहाबाद मंडी में 38822 एमटी, थाना मंडी में 2708 एमटी, ठोल मंडी में 18266 एमटी गेहूं खरीदा गया।

उन्होंने कहा कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 82414 एमटी, हैफेड ने 45753 एमटी, एफसीआई ने 2464 एमटी व हरियाणा वेयर हाउस ने 2517 गेंहू उठान-भंडारण कार्य सहित कुल एक लाख 33 हजार 148 एमटी गेहूं लिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस प्रकार तक खरीदी गई गेहूं में 34 फीसदी उठान कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तक खाद्य आपूर्ति विभाग ने 29675, हैफेड ने 17611, एफसीआई ने 358 व हरियाणा वेयर हाउस ने 811 किसानों सहित कुल 48 हजार 455 किसानों की गेहूं की फसल को खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed