{"_id":"6009cfb08ebc3e2ef028105e","slug":"crime-kurukshetra-news-knl58495939","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद में चोरों ने एक ही रात में सात दुकानों के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद में चोरों ने एक ही रात में सात दुकानों के ताले तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद में बेखौफ चोर आए दिन दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। चोरों ने बुधवार रात सात दुकानों के ताले तोड़े। मोाबईल एवं मनी ट्रांसफर की दुकान से करीब डेढ़ लाख की नकदी व एक लाख के मोबाईलों पर हाथ साफ कर गये। चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मौके पर पहुंच पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में दुकानदार कुलदीप ने बताया कि उसकी लाडवा रोड सब्जी मंडी गेट के पास दीपा मोबाइल एवं मनी ट्रांसफर का काम करता है। बुधवार रात को वह अपनी दुकान को बंद करके अपने घर गया था, लेकिन वीरवार सुबह 6 बजे अखबार बांटने वाले युवक ने उसे फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान का ताला और शीशा टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर वह दुकान पर पहुंचा देखा तो चोरों ने शटर के ताले और शीशा तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब डेढ़ लाख की नकदी, लेपटॉप व 25 से 30 नये मोबाईल चोरी करके ले गए। उसका कुल अढ़ाई लाख का नुकसान हुआ है। चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें चोर दस मिनट तक दुकान के अंदर उत्पात मचाते हुए नजर आए।
इसके अलावा चोरों ने इसके सामने स्थित जागृति एग्रो के ताले तोड़े और चोरी का प्रयास किया, लेकिन गनीमत रही कि दुकान में गला न होने के कारण नुकसान नहीं हुआ। इसके पश्चात चोरों ने देवी मंदिर रोड पर स्थित चोरों ने हैप्पी पेंटस एंड हार्डवेयर स्टोर, सैनी शॉकर रिपेयर और दिनेश शूज हाऊस के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। जहां चोर हैप्पी पेंड एंड हार्डवेयर की दुकान से करीब 1500 की नकद राशि और सैनी शॉकर रिपेयर हाऊस से लोहे का सामान उठा कर ले गए हैं। वहीं लवकुश नगर के पास भी चोरों ने एक चाय की दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। पुलिस ने सभी दुकानों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर, एक ही रात में चोरी की इतनी वारदातों से दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। दुकानदारों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चोरी की इन वारदातों पर अंकुश लगाया जाए। पुलिस रात को गश्त करें।