{"_id":"5df29fc68ebc3e87b57f3692","slug":"crime-kurukshetra-news-knl149581112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद में पंजाब नेशनल बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद में पंजाब नेशनल बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे
विज्ञापन
शाहाबाद। सर्दी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार रात को चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दीवार में सेंध लगाकर पीएनबी बैंक में चोरी का प्रयास किया। चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंच तो गए लेकिन वे स्ट्रांग रूम तोड़ नहीं सके। इस वारदात की जानकारी उस समय हुई जब बैंक कर्मचारी बैंक पहुंचे। जब उन्होंने बैंक की दीवार में सेंध लगी देखी तो उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तथ्य जुटाए हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
बुधवार रात को चोरों ने खरींडवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का प्रयास किया है, लेकिन चोर सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने इस संदर्भ में बैंक प्रबंधक रविंद्र कौशल की शिकायत पर मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रबंधक रविंद्र कौशन ने बताया कि वीरवार सुबह जब वह बैंक में पहुंचे तो देखा कि बैंक की दीवार में हॉल किया हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो अंदर रखे सामान के साथ छेड़छाड़ थी और स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर इसमें सफल नहीं हो पाए हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए हैं। वहीं पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया और टीम ने आवश्यक तथ्य जुटाए। वहीं थाना प्रभारी रमेश चंद ने सभी बैंकों को हिदायत दी है कि वह सर्दी के दिनों में बैंकों में सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था अवश्य करें, ताकि किसी तरह की घटना न हो सके।