फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime

लिफ्ट के बहाने बुजुर्ग को बेहोश करके सोने के जेवर चुराने के दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
दो महीने पहले लिफ्ट देने के बहाने बेहोश करके चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। आरोपी संदीप हाल वासी भारत नगर पानीपत व धर्मबीर वासी नजदीक भोला बैंक पानीपत को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

जय भगवान वासी सेक्टर-तीन ने 10 जून को थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि नौ जून को उसके पिता ने बिरला मंदिर चौक से ढांड की तरफ जाने के लिए एक बाइक चालक से लिफ्ट ली थी। अगले दिन उसे सूचना मिली थी कि उसके पिता ढांड रोड पर नहर के पास बेहोशी की हालत में पड़े थे। उन्हें इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसके पिता के दोनों कानों की मुरकियां, एक अंगूठी व जेब में रखे करीब 600 रुपये को आरोपी ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने करते हुए आरोपी संदीप व धर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed