{"_id":"62ec249086e8be02e02ff3bf","slug":"crime-kurukshetra-news-knl1168824175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ व्यक्ति काब, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ व्यक्ति काब, भेजा जेल
विज्ञापन
दो किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी अपने गांव से पैदल ही डोडा पोस्त बेचने के लिए निकला था, जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर दबोच लिया। आरोपी पलविंद्र सिंह उर्फ लाडी वासी गंगहेड़ी को पुलिस ने अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम अंबाला-हिसार रोड बस अड्डा गांव लोटनी के पास मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि पलविंद्र सिंह उर्फ लाडी डोडा पोस्त बेचने का धंधा करता है। वह आज भी पैदल अपने गांव गंगहेड़ी से डोडा पोस्त बेचने के लिए गांव लोटनी बस अड्डा की तरफ आएगा। सूचना पाकर टीम ने नहर पुल गंगहेड़ी के पास नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना इस्माईलाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह डोडा पोस्त निर्मल सिंह वासी मंडवाल थाना राजौंद (कैथल) से खरीद कर लाया है। पुलिस टीम ने आरोपी पलविंद्र की पहचान पर नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।