{"_id":"61c8bd1c9a7a1443c860aee0","slug":"crime-accident-kurukshetra-news-knl94060886","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड में गांव हरिपुर बडाम वासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों ने शव भारत लाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाईलैंड में गांव हरिपुर बडाम वासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हरिपुर बडाम वासी युवक की थाईलैंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। परिजनों ने सांसद व उपायुक्त से शव का भारत लाने की मांग की है।
परिजनों ने कहा है कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे स्वयं अपने खर्च पर शव को वहां से मंगवा सकें। बताया कि गांव हरिपुर बडाम वासी संजीव कुमार पिछले तीन साल से थाईलैंड में रह रहा था। संजीव वहीं पर काम कर रहा था। शनिवार को उसकी सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना परिजनों को मिली, जिसके बाद स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रोजगार के लिए संजीव थाईलैंड गया था। परिवार ने काफी जद्दोजहद के बाद उसे विदेश भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि विदेश में जा कर संजीव परिवार की हालत को सुधारेगा, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। विदेश में वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
उधर गांव हरिपुर बडाम में दिन भर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। गांव के युवक की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार का ढांढस बंधाया।
संजीव की थाईलैंड में मौत होने की सूचना मिलते ही परिजन उपायुक्त से मिलने पहुंचे। उपायुक्त को ज्ञापन देकर शव को भारत मंगवाने की अपील की। परिजनों ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत इतनी अच्छी नहीं है। वे अपने खर्चे से अपने बेटे के शव को थाईलैंड से भारत ला सकें। उपायुक्त मुकुल कुमार ने आश्वासन दिया कि परिजनों के प्रार्थना पत्र को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।