फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Created a ruckus on the issue of cleaning

सफाई के मुद्दे पर मचा हंगामा

Sat, 26 Jul 2014 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 26 Jul 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Created a ruckus on the issue of cleaning
कुरुक्षेत्र। थानेसर नगर परिषद हाउस की बैठक में शुक्रवार को सफाई के मुद्दे पर हंगामा मचा रहा। इस बैठक में शहर के 21 पार्षदों में से केवल 13 पार्षद ही पहुंचे थे, जबकि महिला पार्षदों के स्थान पर उनके पति और ससुर ने नुमाइंदगी की। इस बैठक में कई योजनाओं का खुलासा किया गया। इनमें प्रमुख मुद्दा पिछले 14 वर्षो से परिषद में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मियों को पक्का करने का रहा। इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मंजूरी मिलने के बाद इन्हें पक्का करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर पार्षद विवेक मेहता विक्की ने एक सेनेटरी इंस्पेक्टर पर समय पर वेतन समय पर नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानजी सेनेटरी इंस्पेक्टर ने सफाई कर्मियों के एटीएम कार्ड बनवा कर जेब में डाले हुए हैं,ताकि नगर परिषद की ओर से चेक से किए जाने वाले भुगतान की राशि में से वह अपना हिस्सा निकाल सके। इस पर यकायक वहां माहौल गरमा गया। दरअसल, थानेसर नगर परिषद अस्थाई रुप से कार्यरत सफाई कर्मियों को 8100 रुपये प्रतिमाह वेतन भुगतान करती है।
विज्ञापन


इसके अलावा वार्ड-27 की महिला पार्षद नवनीत टेका के पति संदीप टेका सहित अन्य कुछ पार्षदों के आरोप थे कि सफाई कर्मियों को परिषद की ओर से पूरा भुगतान नहीं किया जाता है। हाउस की बैठक में नप चेयरमैन उमा सुधा के पति एवं हरियाणा वित्तायोग के सदस्य सुभाष सुधा अभी इस आरोप पर सफाई दे रहे थे कि पार्षद मेहता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर अभी भी सेनेटरी इंस्पेक्टर की तलाशी ली जाए तो उनकी जेब से अस्थाई सफाई कर्मियों के एटीएम निकल सकते हैं। मेहता का आरोप था कि सफाई कर्मियों का शोषण हो रहा है। हालांकि इसके उत्तर में सुधा ने कहा कि अभी तक किसी भी अस्थाई सफाई कर्मी ने इसकी शिकायत अधिकारी या उन्हें नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मेहता और टेका का कहना था कि अगर वे शिकायत करेंगे तो अगले दिन से काम पर भी नहीं रहेंगे। गौरतलब है कि थानेसर परिषद की 18 अप्रैल 2014 के बाद शुक्रवार को अध्यक्ष उमा सुधा ने शुक्रवार को हाउस की बैठक बुलाई थी। हालांकि नियमानुसार बैठक हर महीने होनी चाहिए,लेकिन तीन माह बाद आयोजित इस बैठक के लिए जो एजेंडा सभी पार्षदों तक भेजा गया था। उसमें एक भी एजेंडा ऐसा नहीं था,जिसका उल्लेख हो। इस बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा सफाई का रहा और इसपर पूरी बैठक के दौरान हंगामा मचा रहा।

बैठक में सफाई के मुद्दे के अलावा विकास कार्यों के लिए वार्ड 24 के पार्षद ओमप्रकाश ओपी ने काफी हंगामा मचाया। उन्होंने कहा कि मेरे वार्ड में विकास कार्य नहीं हुए,लेकिन जब सुधा ने बताया कि उनके वार्ड में कितने काम हुए तो ओपी सिरेंडर करते नजर आए। सुधा बोले,मैं उन अखबारों की कटिंग दिखाऊं क्या,जिसमें करोड़ों के विकास कार्यो की फोटो-खबरे छपी हैं। इसके बाद ओपी ने कहा कि अभी तक वार्ड में फ्लड लाइटें नहीं लगी। पार्षद ओमप्रकाश ओपी ने अध्यक्ष उमा सुधा से पूछा कि दो साल पहले बैठक में घर-घर जाकर कचरा उठाने वाले डंपर थानेसर शहर में लगाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। इसकी अब तक कोई व्यवस्था नहीं हुई। इसके उत्तर में अध्यक्ष सुधा ने कहा कि टेक्निकल समस्या के कारण ये प्रस्ताव अटका हुआ है।

वार्ड पांच के पार्षद एवं नगर में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की कमेटी के सदस्य ने नप अध्यक्ष को वह फोटो दिखाए। इसमें कन्या स्कूल के गेट पर अवैध रुप से लग रही सब्जी मंडी के दुकानदारों ने सड़ी हुई सब्जियां डाली फेंकी हुई थी और स्कूल के गेट के ठीक सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ था।  इस दौरान स्कूल के सामने सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी के दुकानदारों द्वारा फेंकी की जा रही गंदगी का मुद्दा जब पार्षद ने उठाया तो वहां मौजूद एक शख्स बोले जब डीसी के दो बार कहने पर नगर परिषद अधिकारी नहीं जागे तो तुम्हारी कौन सुनेगा।

इनेलो के पार्षदों ने मिलाए सुर
नगर परिषद की अध्यक्ष उमा सुधा एवं उनके पति हरियाणा वित्तायोग के सदस्य सुभाष सुधा ने शुक्रवार को परिषद के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए इन पार्षदों से सहयोग भी मांगा। वहीं उन्होंने दोनों धड़ों के पार्षदों से नगर में हुए विकास कार्यो बारे पूछा तो हाथ उठाकर सभी ने सुधा का समर्थन किया। पार्षदों ने सुधा के सुर में सुर मिलाते हुए हाथ उठाए कि उनके वार्ड में जमकर विकास कार्य हुए। यहां तक की दो इनेलो  पार्षद तो आउट स्टैंडिंग परफारमेंस बताते हुए अपनी सीट से खड़े हो गए। जाहिर है सुधा के लिए ये बड़ी जीत थी।


21 में 13 पार्षद नहीं आए
वार्ड दो की पार्षद इंदू बजाज,वार्ड छह की प्रीत कोहली,वार्ड-7 की पार्षद सपना मेहरा,वार्ड-9 की पार्षद कमलेश रानी,10 के पार्षद महेंद्र कुमार, वार्ड-14 मोहनलाल,वार्ड-16 सतीश गर्ग,वार्ड-17 नीरु वधवा,वार्ड-18 किरण,वार्ड-25 यशपाल नारंग,वार्ड-27 नवनीत टेका,वार्ड 28 मंजूरानी और वार्ड-30 कमलेश बैठक में शामिल नहीं हुईं। हालांकि अधिकांश महिला पार्षदों के पति और ससुर जरूर बैठक में नुमांदगी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed