फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Craftsman Dayachand, who has exhibited terracotta toys in four countries including Australia and Germany, now reached Geeta Mahotsav.

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी सहित चार देशों में टेराकोटा के खिलौनों का प्रदर्शन कर चुके शिल्पकार दयाचंद, अब गीता महोत्सव में पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Craftsman Dayachand, who has exhibited terracotta toys in four countries including Australia and Germany, now reached Geeta Mahotsav.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के झज्जर की मिट्टी को टेराकोटा के खिलौनों में तराशकर दिल्ली के शिल्पकार दयाचंद को वर्ष 2004 में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। अब तक वे अपने टेराकोटा के छोटे-छोटे खिलौनों को ऑस्ट्रिया, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और ओमान आदि देशों में प्रदर्शित कर चुके हैं और अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कोरोनाकाल के बाद पहली बार पहुंचे है। कोरोनाकाल से पहले वे 10 साल तक यहां अपनी कला का प्रदर्शन करते रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के शिल्पकार दयाचंद ने स्टॉल नंबर 86 पर टेराकोटा के छोटे और बड़े खिलौने पर्यटकों के लिए रखे हैं। इन खिलौनों की कीमत महज 100 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक तय की गई है। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि टेराकोटा की शिल्पकारी का काम उनके दादा-परदादा के समय से किया जा रहा है। इस टेराकोटा के खिलौनों को बनाने के लिए हरियाणा के झज्जर जिले से आठ से 10 हजार रुपये की कीमत से मिट्टी की एक ट्राली मंगवाते हैं और फिर इस मिट्टी से टेराकोटा के खिलौने तैयार करते हैं। इन खिलौनों का निर्माण करते-करते वर्ष 2004 में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार घर और बगीचे की सजावट को चार चांद लगाने के उद्देश्य से विशेष खिलौने तैयार करके लाए है। इन खिलौनों की कीमत यहां आने वाले पर्यटकों के हिसाब से ही रखी गई है। शिल्पकार का कहना है कि भारत सरकार की तरफ से शिल्पकला को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक रूप से सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed