फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   covid-19 alrt massage recived old persons

अब सीनियर सिटीजन और बीमारी से पीड़ित लोगों तक पहुंचेगा कोविड-19 का एसएमएस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
covid-19 alrt massage recived old persons
सीनियर सिटीजन और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए और जागरूकता लाने के लिए प्रशासन की तरफ से एसएमएस के जरिए संदेश भेजा जाएगा। इन सीनियर सिटीजन लोगों को एसएमएस भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 2050 सीनियर सिटीजन को प्रशासन की तरफ से एसएमएस भेजा जा चुका है। प्रशासन का लक्ष्य है कि कुरुक्षेत्र जिले के हर परिवार के पास कोरोना से बचाव को लेकर एसएमएस के जरिए संदेश भेजा जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के प्रयासों से प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर इस अनोखी पहल को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। प्रशासन ने आयुष्मान भारत योजना के डाटा से सीनियर सिटीजन लोगों के मोबाइल नम्बर व अन्य डाटा एकत्रित किया। इन सभी सीनियर सिटीजन के पास एसएमएस भेज कर सूचित किया कि जिला प्रशासन के लिए सीनियर सिटीजन लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा करना प्राथमिकता है, इसलिए सभी से अपील की जाती है कि हमेशा मास्क पहनकर रखें और बाहर जाने से गुरेज रखें। अगर किसी भी नागरिक को कोरोना से संबंधित खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण नजर आते हैं तो वह अपने निकटतम प्राथमिक या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर कोरोना टेस्ट करवा सकता है।
विज्ञापन

इस संदेश में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि जितना जल्दी कोरोना का टेस्ट करवाएंगे उतना ही जल्दी स्वास्थ्य को ठीक रख पाएंगे। इसके बावजूद अगर किसी सीनियर सिटीजन को परेशानी आती है तो वह प्रशासन के कोविड हेल्प लाइन नंबर 1950 व 9770513514 पर सहायता के लिए संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed