फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Court sentenced minor rapist to 20 years imprisonment

Kurukshetra News: नाबलिग दुष्कर्मी को अदालत ने सुनाई 20 साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Court sentenced minor rapist to 20 years imprisonment
कुरुक्षेत्र। झांसा क्षेत्र की एक कॉलोनी में नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी नाबालिग को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 52 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। घटना के तीन साल बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में एक महिला ने बताया था कि 29 सितंबर 2020 को उसकी नौ वर्ष की बेटी घर पर थी। शाम करीब चार बजे उनका पड़ोसी उनके घर में घुस आया था। आरोपी उसकी नाबालिग बेटी को जबरदस्ती कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर थाना झांसा में आईपीसी की धारा 452, 506 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत मामला दर्ज कर जांच महिला उप निरीक्षक पवनदीप कौर को सौंपी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से बाल सुधार गृह भेज दिया था।
विज्ञापन

जिला उप न्यायवादी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की नियमित सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में चली। अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 52 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को नौ महीने की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed