फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   court

छात्रा से छेड़छाड़ करने के दोषी को चार साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
court
छेड़छाड़ के दोषी को चार साल कैद
विज्ञापन

दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
जुर्माना राशि न भरने पर काटनी होगी 6 माह की अतिरिक्त जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। इंटरमीडिए की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए 8 पोक्सो एक्ट के तहत चार साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी को जुर्माना राशि अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इसके अलावा अदालत ने 12 पोक्सो एक्ट के तहत 2 साल की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसमें भी जुर्माना राशि न भरने पर दोषी को तीन माह अतिरिक्त जेल काटनी होगी। यह फैसला न्यायाधीश लाल चंद की अदालत ने सुनाया है।

सहायक उप न्यायवादी गोपाल कुमार ने बताया कि 16 नवंबर 2018 को जिला अंबाला के एक गांव निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा ने महिला पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया था कि पिछले कई दिनों से शाहाबाद क्षेत्र के गांव लंडा निवासी हरदीप पुत्र होशियार सिंह उसके साथ छेड़छाड़ करता है। बताया था कि वह ट्यूशन पर पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान उक्त युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और बदतमीजी करने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था, जिसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां नियमित सुनवाई के दौरान न्यायाधीश लाल चंद ने हरदीप को दोषी करार देते हुए 8 पोक्सो एक्ट में 4 साल की कैद की सजा सुनाई। इसके अलावा 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न भरने की सूरत में 6 माह की अतिरिक्त सजा और 12 पोस्को एक्ट के तहत 2 साल की सजा, 5 हजार रुपये जुर्माना की सजा, जुर्माना न भरने की सूरत में 3 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed