{"_id":"5830a0ed4f1c1b57258ff5f7","slug":"court-3-year-punishment-stole-crime-court-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चोरी करने वालों को 3 साल की सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चोरी करने वालों को 3 साल की सजा
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
sdf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीजेएम कुरुक्षेत्र डॉ. नंदिता कौशिक की अदालत ने चोरी के दो दोषियों को तीन तीन साल की सजा सुनाई। अधिवक्ता मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि 2 जून 2016 को मतोले पुत्र गुल्ले निवासी सेक्टर दो कुरुक्षेत्र ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया था कि एक जून की रात को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 9 हजार रुपये और दो मोबाइल चोरी कर लिए।
विज्ञापन
तफ्तीश के दौरान सीआईए टू के एएसआई महिपाल, हेड कांस्टेबल मलकीत सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार की टीम ने आरोपियों रवि कुमार और संदीप कुमार निवासी पुरानी बस्ती थानेसर को गिरफ्तार किया था। दोनों से चोरी किए गए रुपये और मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किए थे। इसके बाद यह मामला एसीजेएम डॉ. नंदिता कौशिक की अदालत में चल रहा था। अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए तीन-तीन वर्ष की कैद और छह-छह हजार रुपये का जुर्माना लगाने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन