फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Couple living on rent absconds after stealing jewelery

Kurukshetra News: किराए पर रह रहा दंपती जेवर चुराकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Couple living on rent absconds after stealing jewelery
कुरुक्षेत्र। पुरानी सब्जी के पास किराए पर रहा दंपती चोरी कर फरार हो गया। तीन महीने पहले ही उन्होंने कमरा किराए पर लिया था। उधर, शोभायात्रा में श्रद्धालु की जेब से पर्स चोरी हो गया। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में वंदना निवासी पुरानी सब्जी मंडी ने बताया कि करीब तीन महीने से अक्षय व मानसी उनके घर में किराए पर रह रहे थे। वीरवार को वह अपनी दुकान से घर पर आई तो दोनों घर पर नहीं थे। उनके कमरे में उनका सामान भी नहीं था। वे उनको बगैर सूचना दिए फरार हो गए। उसने अपने घर की जांच की तो उसके घर से तीन अंगूठी, चेन सेट, चांदी की चैन और मंगलसूत्र चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, थाना केयूके में दर्ज आनंद प्रकाश ने बताया कि वह सैनी समाज सभा में बतौर सेवादार नौकरी करता है। 10 सितंबर शाम करीब साढ़े चार बजे स्वामी ज्ञानानंद की ओर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसमें सभा के प्रधान समेत समाज के कई शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए धर्मशाला के सामने खड़े थे। वह भी उनके साथ ही मौके पर मौजूद था। कुछ देर उसने अपनी पेंट की जेब जांची तो उसका पर्स चोरी हो गया था। उसके पर्स में करीब नौ हजार रुपये थे। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed