फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Couple cheated 12.85 lakhs from two youths in the name of sending them to New Zealand

Kurukshetra News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर दंपती से दो युवकों से 12.85 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Couple cheated 12.85 lakhs from two youths in the name of sending them to New Zealand
कुरुक्षेत्र। टूरिस्ट वीजा पर दो लोगों को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पंजाब के रहने वाले एक दंपती ने उनसे 12.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी दंपति ने 30 लाख रुपये में न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने नकली वीजा बनाकर दोनों को चंडीगढ़ भेज दिया, मगर नकली वीजा होने की वजह से लौटना पड़ा।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में मंदीप सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे और उसके कैथल के रहने वाले दोस्त अमित को पूनम और उसके पति राजेश निवासी जालंधर ने 30 लाख रुपये टूरिस्ट वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया। विश्वास करके उन दोनों ने फाइल उनको भेज दी। सात जनवरी को पूनम ने उसे फोन पर बताया कि उनका वीजा आ गया है। वीजा देखकर उसने साढ़े छह लाख और अमित ने साढ़े पांच लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए थे। आरोपी पर विश्वास करके वह लोग चंडीगढ़ पहुंच गए, क्योंकि मुंबई से उनकी फ्लाइट होनी थी। मुंबई से उनको आगे न्यूजीलैंड की फ्लाइट मिलनी थी, मगर नकली वीजा होने के कारण आरोपियों ने उनको टिकट नहीं भेजी और बार-बार टालमटोल करते रहे। 29 जनवरी को आरोपियों की मांग पर अमित ने उनको 50 हजार रुपये गूगल-पे किए, मगर आरोपियों ने फिर भी उनकी टिकट नहीं कराई और फोन बंद कर लिया। वीजा की जांच कराई तो वीजा भी नकली पाया गया। वे आरोपियों के घर पहुंचे तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed