फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Councilor Ishu Sachdeva became the District President of the Women's Wing of the National Punjabi Mahasabha.

Kurukshetra News: पार्षद ईशु सचदेवा बनीं राष्ट्रीय पंजाबी महासभा महिला विंग की जिलाध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Councilor Ishu Sachdeva became the District President of the Women's Wing of the National Punjabi Mahasabha.
शाहाबाद। पार्षद ईशु सचदेवा को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की महिला विंग की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के नेशनल प्रेसिडेंट अशोक मेहता एवं संरक्षक व हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हरभगवान छाबड़ा, प्रदेश महासचिव राकेश भल्ला उगाला एवं पंजाबी महासभा की स्थानीय इकाई के प्रधान शुभम साहनी की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम लोहड़ी कुड़ियां दी में स्वयं ईशु सचदेवा को जिलाध्यक्षा के तौर पर उनका नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र में ईशु सचदेवा को राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की महिला विंग की जिला कार्यकारिणी के गठन के तमाम अधिकार भी दिए गए। बातचीत के दौरान नेशनल प्रेसिडेंट अशोक मेहता ने कहा कि ईशु सचदेवा द्वारा समाज में किया जा रहे सेवा कार्यों एवं आमजन में धरातल पर उनकी सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से नवाजा है। मेहता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईशु सचदेवा के नेतृत्व में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के परिवार में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होने के साथ-साथ विशेष कर महिलाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान गुलशन कवातरा, पार्षद निशा ठकराल, मलिक विजय आनंद, कमित सचदेवा, हरसिमरन सिद्धू, विजय ठकराल, हनी सचदेवा, अंकुर सिद्धू, कमल ढींगड़ा, आस्था सचदेवा, आशा रेवड़ी, सुनीता सैनी व पूजा कालड़ा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed